नेपाल : फेवा झील में कार गिरने से दो भारतीयों की मौत

दो अन्य घायल
two Indians died after car plunges into Phewa Lake
फेवा झील (फाइल फोटो
Published on: 

काठमांडू : नेपाल के पोखरा में शुक्रवार को एक कार के फेवा झील में गिरने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय के प्रमुख जितेंद्र बी सी के अनुसार, बिहार के पंजीकरण नंबर वाली कार सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर झील में गिर गई। मृतकों में से एक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। दूसरे भारतीय नागरिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायल भारतीय नागरिकों की पहचान रक्सौल निवासी 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। दोनों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए गंडकी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसा पोखरा-18 में गौरीचौतारा मोड़ के पास हुआ। चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सेदी से झील किनारे जा रही कार झील में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान के लिए करीब दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया। क्रेन की मदद से कार को झील से बाहर निकाला गया और बैदाम वार्ड पुलिस कार्यालय ले जाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in