रूसी हमले में यूक्रेन में दो की मौत, 44 घायल

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जापोरिज्जिया क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा की
Two dead, 44 injured in Russian attack in Ukraine
हमले से चिंतित लोग
Published on: 

कीव : रूस ने मंगलवार तड़के दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर हवाई हमला किया, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और चार बच्चों समेत 44 लोग घायल हो गए। हमले में एक मकान पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि पांच मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जापोरिज्जिया क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा की। इस बीच, लीबिया के बेंगाजी बंदरगाह पर रूसी युद्धपोत को निशाना बनाने के यूक्रेन के हमले पर विवाद बढ़ गया है। लीबिया ने बिना अनुमति सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए यूक्रेन से स्पष्टीकरण मांगा है। यूक्रेन ने कहा कि उसका अभियान केवल रूस के खिलाफ था और यह आत्मरक्षा के अधिकार के तहत किया गया। जेलेंस्की ने रूस के ड्रोन हमलों से निपटने के लिए एफ-16 और स्वीडिश ग्रिपेन लड़ाकू विमानों की जरूरत बताई। रूस ने दावा किया कि उसने रातभर में 699 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इनमें करीब आधे मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News