तुर्किए में 40 घंटे से फंसे 250 यात्री, जिनमें अधिकतर भारतीय

लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट के यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
Turkiye
तुर्किए के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर फंसे हुए यात्री।
Published on

अंकारा : वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट वीएस358 से लंदन से मंंबई आ रहे 250 यात्रियों अपनी यात्रा के बीच में लगभग 40 घंटे से अधिक से तुर्किए के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। बताया गया कि इन यात्रियों में 200 से अधिक भारतीय हैं। फंसे हुए यात्रियों और उनके परिजन सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां बताई हैं। जिसके अनुसार उन्हें खाने-पीने, और रहने को लेकर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग

एक रिपोट के अनुसार बुधवार को लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट वीएस358 में एक 17 साल की लड़की को पैनिक अटैक आया। मेडिकल मदद के लिए परिवार की गुहार पर फ्लाइट को तुर्की में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दियारबाकिर एयरपोर्ट असल में एक मिलिट्री बेस है, जहां बड़े पैमाने पर कमर्शियल फ्लाइट्स को संभालने की सुविधा नहीं है। शुरू में बताया गया कि फ्लाइट कुछ ही घंटों में फिर उड़ान भरेगी मगर फिर खबर आई कि इमरजेंसी लैंडिंग में विमान के टायर डैमेज हो गए हैं और तकनीकी खराबी के चलते उड़ान फिलहाल संभव नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in