संसद में बहुमत गंवाने के बाद ट्रंप ने दी वीटो की चेतावनी

पॉडकास्ट में कहा कि अब वह ‘मिस्टर वीटो’ बन सकते हैं।
Trump threatens veto after losing majority in Parliament
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत गंवाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीटो का इस्तेमाल करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लाल टोपी की तस्वीर साझा की, जिस पर ‘वीटो’ लिखा था। ट्रंप ने सीबीएस को फोन पर दिए साक्षात्कार और न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉडकास्ट में कहा कि अब वह ‘मिस्टर वीटो’ बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ गैर-वाजिब विधेयक पारित किए जाएंगे तो वह उन्हें वीटो कर देंगे। हालांकि, उन्होंने भविष्य में डेमोक्रेट्स के साथ समझौते की संभावना भी जताई। चुनाव नतीजों के बाद रिपब्लिकन पार्टी के लिए अपने विधेयक पारित कराना मुश्किल होगा। ट्रंप को कई मामलों में डेमोक्रेट्स के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, विपक्ष के प्रस्तावित विधेयकों को रोकने में भी रिपब्लिकन सांसदों की भूमिका सीमित हो सकती है। अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति को कांग्रेस से पारित विधेयक पर हस्ताक्षर करने या उसे वीटो कर वापस भेजने का अधिकार है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News