ट्रंप ने आईएसएस के अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की

एक नयी सैन्य अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की घोषणा की
Trump spoke with ISS astronauts
अंतरिक्ष यात्रियों से बात करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नयी सैन्य अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की घोषणा की और ह्यूस्टन स्थित नासा के मिशन नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (स्टेशन) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की, जिनमें अनिल मेनन भी शामिल हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘जॉनसन स्पेस सेंटर’ के मिशन नियंत्रण केंद्र से आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत बड़े सम्मान की बात है, आपके साथ होना बहुत बड़ा सम्मान है और मैं बस जेसिका, अनिल तथा जैक का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ - ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग हैं।’’ नासा के अंतरिक्ष यात्री जैक हैथवे, अनिल मेनन और जेसिका मीर आईएसएस के लिए एक्सपिडिशन 75’ का हिस्सा हैं। ट्रंप ने अंतरिक्ष खोज में प्रयासों के लिए संबंधित अंतरिक्षयात्रियों को ‘‘अग्रदूतों का समूह’’ करार दिया। उन्होंने नयी अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की भी घोषणा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News