ट्रंप ने अस्थायी फंडिंग विधेयक पर किए हस्ताक्षर

11 दिसंबर तक अमेरिकी सरकार के शटडाउन का खतरा टला
Trump signs temporary funding bill
डोनाल्ड ट्रंप
Published on

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अस्थायी सरकारी फंडिंग विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया। इसके साथ ही कम से कम 11 दिसंबर तक अमेरिकी सरकार के शटडाउन का खतरा टल गया है। ‘कंटिन्यूइंग एप्रोप्रिएशंस एंड एक्सटेंशंस एक्ट, 2027’ के तहत संघीय एजेंसियों को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद दिसंबर तक धन मिलता रहेगा। यह विधेयक सीनेट और प्रतिनिधि सभा में भारी बहुमत से पारित होने के बाद ट्रंप के पास पहुंचा था। सीनेट में इसे 90-6 और प्रतिनिधि सभा में 370-48 मतों से मंजूरी मिली। सांसदों ने 30 सितंबर की फंडिंग समयसीमा से कई सप्ताह पहले ही यह कदम उठाया। 11 दिसंबर तक सरकार को धन मिलने के बावजूद कांग्रेस के सामने छुट्टियों के मौसम में एक बार फिर सरकारी एजेंसियों के लिए बजट पारित करने की चुनौती होगी। पिछले वर्ष डेमोक्रेट सांसदों द्वारा अफोर्डेबल केयर एक्ट की समाप्त हो चुकी प्रीमियम सब्सिडी को बढ़ाने की मांग के बीच सरकार रिकॉर्ड 43 दिनों तक बंद रही थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in