ट्रंप बोले- जल्द जीतेंगे ईरान से युद्ध

ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका की जीत का भरोसा जताया
Trump says—we will win the war soon
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका जल्द ही युद्ध जीत जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के प्रस्ताव को कई कारणों से खारिज किया। उनके मुताबिक ईरान बातचीत से पहले प्रतिबंध हटाने और अरबों डॉलर की जब्त संपत्तियों तक पहुंच की मांग कर रहा था। वॉल्ट्ज ने ईरान के प्रस्ताव को अमेरिका के लिए अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने से दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए ट्रंप प्रशासन सभी विकल्प खुले रखेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in