ट्रंप ने भारत के राष्ट्रपति चुनाव का किया गलत उल्लेख

वह भारत और ब्राजील के चुनाव को लेकर भ्रमित हो गए
Trump incorrectly referred to India's presidential election
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर देश की चुनाव प्रक्रिया को ‘‘भ्रष्ट’’ बताते हुए भारत का जिक्र किया, लेकिन ऐसा लगता है कि वह भारत और ब्राजील के चुनाव को लेकर भ्रमित हो गए। जिस चुनाव का वह जिक्र कर रहे थे, वह भारत का नहीं, बल्कि ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव था और भारत में उस समय कोई राष्ट्रपति चुनाव नहीं हुआ। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में दावा किया कि ‘‘भारत के राष्ट्रपति चुनाव में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और मतदान खत्म होने के कुछ ही समय बाद परिणाम आ गए।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के शहरों और राज्यों में चुनावों की मतगणना में कई सप्ताह लगने का जिक्र करते हुए कहा, अमेरिका में मतदान भ्रष्ट है। ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के लिए मतदान हुआ और देश के निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार, 12.527 करोड़ वैध मत दर्ज किए गए। मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ और उसी समय से परिणाम आने शुरू हो गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in