अमेरिका में सोमालियाई प्रवासियों को नापसंद करते हैं ट्रंप, योगदान पर उठाए सवाल

सोमालियाई प्रवासियों पर ट्रंप का कड़ा रुख, स्वदेश लौटने की दी सलाह
गाजा युद्ध
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह देश में रह रहे सोमालियाई प्रवासियों को पसंद नहीं करते। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि युद्धग्रस्त पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया के लोग अमेरिकी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं जबकि इसके बदले में अमेरिका को शायद ही कुछ मिलता हो।

सोमाली प्रवासी समुदाय पर निशाना

ट्रंप अमेरिका में रह रहे सोमाली प्रवासी समुदाय पर लगातार निशाना साध रहे हैं। नब्बे के दशक से सोमालिया के लोग शरणार्थियों के रूप में मिनेसोटा और अन्य राज्यों में आते रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिकी नागरिक बन चुके सोमालियाई लोगों और गैर-नागरिकों दोनों के लिए यह बात कही।

वाशिंगटन में नेशनल गार्ड पर गोलीबारी से ट्रंप खफा

कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि वाशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो जवानों पर गोलीबारी के बाद वह सभी विदेशियों को अमेरिका में शरण दिए जाने पर रोक लगा रहे हैं। पिछले सप्ताह हुई घटना का संदिग्ध मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला था, लेकिन ट्रंप ने इस घटना के आधार पर सोमालिया समेत विभिन्न देशों से आए आप्रवासियों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

हम उन्हें अपने देश में नहीं चाहते: ट्रंप

ट्रंप ने मंत्रिमंडल बैठक के अंत में पत्रकारों से कहा, ‘‘वे कोई योगदान नहीं करते। मैं उन्हें अपने देश में नहीं चाहता। उनका देश किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। उनका देश बेकार है और हम उन्हें अपने देश में नहीं चाहते।’’ ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले सोमालियाई लोगों को ‘‘वापस वहीं जाना चाहिए, जहां से वे आए हैं, और उसे (सोमालिया को) ठीक करना चाहिए।’’

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in