ट्रंप का फिर दावा, भारत-पाक संघर्ष मैंने रुकवाया

आठ युद्धों को समाप्त कराने में भूमिका निभाने का किया दावा
Trump claims again: I stopped the India-Pakistan conflict
संबोधित करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिर दावा किया कि उन्होंने पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म कराया था। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद उन्होंने आठ युद्धों को समाप्त कराने में भूमिका निभाई। ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के अलावा कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा और आर्मेनिया-अजरबैजान संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनकी पहल से तीन करोड़ लोगों की जान बचने की बात कही है। हालांकि, भारत लगातार स्पष्ट करता रहा है कि पिछले साल मई में संघर्षविराम की सहमति दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधे संपर्क के बाद बनी थी। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भी प्रयास जारी होने की बात कही। उनके बयान के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल महासभा से बाहर चला गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in