ट्रंप ने ओवल ऑफिस में भारतीय मूल के लोगों संग मनाई दिवाली

राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की गई
Trump celebrated Diwali with people of Indian origin in the Oval Office
दीवाली के मौके पर उद्यमियों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के भारतीय मूल के अधिकारियों, उद्यमियों और बड़ी कंपनियों के प्रमुखों के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। समारोह में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, शेफ विकास खन्ना, एफबीआई निदेशक काश पटेल, एनआईएच निदेशक जय भट्टाचार्य, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा शामिल हुए। विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। ट्रंप ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। उद्यमी विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। गोंडल ने बताया कि दीप प्रज्वलन के दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका की मित्रता और अंधकार पर प्रकाश की जीत के लिए प्रार्थना की। व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के कार्यकाल में शुरू हुई थी। बराक ओबामा 2009 में व्हाइट हाउस में दीप जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News