चुनाव से पहले ट्रंप का किसानों को 15 अरब डॉलर का राहत पैकेज

घोषित सहायता में 8 अरब डॉलर की एकमुश्त भुगतान योजना शामिल
Trump announces $15 billion relief package for farmers ahead of election
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

सिओक्स फॉल्स : अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने किसानों को राहत देने के लिए 15 अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता और योजनाओं की घोषणा की है। इसका उद्देश्य डीजल और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों से परेशान कृषि उत्पादकों को राहत देना है। घोषित सहायता में 8 अरब डॉलर की एकमुश्त भुगतान योजना शामिल है। इसके अलावा पशुपालकों और मछुआरों के लिए पांच अरब डॉलर से अधिक के ऋण, संरक्षण योजनाओं से जुड़े किसानों के लिए 1.8 अरब डॉलर और उर्वरक निर्माण परियोजनाओं के लिए 573 मिलियन डॉलर निर्धारित किए गए हैं। दरअसल, ट्रंप के आयात शुल्क और ईरान युद्ध के कारण ईंधन, खाद और कृषि उपकरणों की लागत बढ़ने से अमेरिकी किसान आर्थिक दबाव में हैं। डीजल की कीमत पिछले साल के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सहायता किसानों को अस्थायी राहत दे सकती है, लेकिन उनकी दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान नहीं है। चुनाव से पहले इस घोषणा को ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News