ट्रंप ने इज़राइल को दी जाने वाली 4 अरब डॉलर की सहायता बंद करने की घोषणा की

अमेरिका 2018 में हुए 10 वर्षीय समझौते के तहत इजराइल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायता दे रहा
Trump announced the halting of $4 billion in aid to Israel
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल के अंत से इजराइल को दी जाने वाली सालाना 40 करोड़ डॉलर की सहायता बंद करने की घोषणा की है। फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इजराइल अब अमेरिकी आर्थिक और सैन्य मदद पर निर्भर नहीं है। ट्रंप के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इस संबंध में सहमति बनी है। अमेरिका 2018 में हुए 10 वर्षीय समझौते के तहत इजराइल को हर साल 3.8 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देता है। यह समझौता 2028 में समाप्त होना है। ट्रंप की घोषणा से इसे दो साल पहले खत्म करने के संकेत मिले हैं। हालांकि, फैसले का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस घोषणा से अमेरिका-इजराइल संबंधों में तनाव की आशंका बढ़ी है। इजराइली विपक्षी नेताओं ने नेतन्याहू सरकार की आलोचना की है। वहीं, विशेषज्ञों ने फैसले के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस की भी सहायता राशि तय करने में भूमिका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News