ट्रंप एवं शी ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग का भव्य स्वागत किया
Trump and Xi reviewed bilateral relations and pledged to enhance cooperation
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ बैठक करते
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और कहा कि अमेरिका और चीन के संबंध इससे बेहतर कभी नहीं रहे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया और लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया। इसके बाद ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं के बीच दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। बाद में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में राजकीय रात्रिभोज आयोजित किया गया जिसमें ट्रंप और शी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के लोग हमेशा से वस्तुओं, ज्ञान, परंपराओं और विचारों का आदान-प्रदान करते रहे हैं। यही हमारे देशों के बीच व्यापार और आपसी सम्मान की नींव रहा है। हम मिलकर ऐसा संबंध आगे भी बना सकते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा दे। शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में कहा कि चीन-अमेरिका संबंध एक और ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, आज मैंने एवं राष्ट्रपति ट्रंप ने गहन विचार-विमर्श किया और कई मुद्दों पर साझा समझ कायम की। ट्रंप ने शी को अमेरिका के राष्ट्रीय प्रतीक ‘बाल्ड ईगल’ की एक प्रतिमा भी भेंट की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in