ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा

पहले भी 11 बार वह ऐसी बातें कह चुके हैं ऐसी ही बातें
Trump
ट्रंप
Published on

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को रुकवाने का दावा पेश किया है। इसके पहले भी 11 बार वह ऐसी बातें कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने इस युद्ध के दौरान हस्तक्षेप नहीं किया होता तो यह युद्ध परमाणु युद्ध में बदल सकता था। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और दोनों देशों को चेताया कि अगर वे तत्काल युद्ध विराम नहीं करते हैं तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बंद कर देगा।

इधर, भारत ट्रंप के दावे को लगातार गलत बताता रहा है। भारतीय विदेश विभाग और सेना ने इस कहा है कि युद्ध विराम पाकिस्तान की पहल पर हुआ था। उसने युद्ध विराम की विनती की थी। इसके बाद भारत ने अपने हमले रोके थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in