निज्जर मामले में ट्रूडो के दावे पर सवाल, ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने कही ये बात

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी
Published on: 

नई दिल्ली: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए मनगढ़त आरोप की आलोचना हर जगह हो रही है। उनके खुद के दो सांसदों ने अपने ही पीएम के बयान को गलत कहा है। वहीं, अब ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर ने ट्रूडो पर बड़ा आरोप लगाया है।

'हत्या की जानकारी कनाडा सरकार छिपा रही'

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर डेविड एबी ने कहा है कि कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जानकारी को छिपा रही है। बता दें कि ब्रिटिश कोलंबिया ही वह जगह है, जहां निज्जर की 18 जून को गोली मारकर हत्या की गई थी।डेविड एबी ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में पीएम ट्रूडो ने जो कुछ भी कहा है, वह लोगों को पहले से पता है। उनके पास इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बात का संदेह है कि कनाडा की सरकार ऐसी जानकारी छिपा रही हो जो प्रांत को भारत से जुड़े अपने लोगों को विदेशी हस्तक्षेप से बचाने में मदद कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने हमसे संपर्क किया था, लेकिन हमसे अनेक जानकारी साझा नहीं की गई।

ट्रूडो ने भारत पर लगाया था मनगढ़त आरोप
कनाडा की संसद में ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने वाले बयान का बाद एबी का बयान सामने आया है। ट्रूडो के आरोपों को भारत ने भी 'बेतुका' और 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in