बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'कंसर्न फॉर कलकत्ता' और 'फ्रेंड्स ऑफ कोलकाता' ने संयुक्त रूप से 'भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल ओरेशन 2026' का आयोजन किया जिसमें भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने मुख्य अतिथि के के रूप में उपस्तौथित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (पहले भारतीय जनसंघ) के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता के तौर पर पश्चिम बंगाल सरकार में शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राज्य के बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि 6 जुलाई को उनकी 125वीं जयंती पर राज्य में छुट्टी रहेगी और जीरत (हुगली जिला) में उनकी 125 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, उनकी याद में एक पार्क, लाइब्रेरी और स्मारक बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर जानेमाने उद्योगपति और IIM शिलांग के चेयरमैन शिशिर बाजोरिया ने अपने विचार रखे और स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। 'फ्रेंड्स ऑफ कोलकाता' के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस स्मारक कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 'कंसर्न फॉर कलकत्ता' के प्रेसिडेंट नारायण जैन ने स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शानदार जीवन के बारे में बताया। पूर्व अध्यक्ष ममता बिनानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in