आदिवासी किशोरी से गैंग रेप, 4 हिरासत में

पीड़िता अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित ‘जात्रा’ देखने गयी थी
आदिवासी किशोरी से गैंग रेप, 4 हिरासत में
Published on: 

कोरापुट : ओडिशा के कोरापुट जिले में 14 वर्षीया आदिवासी नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित ‘जात्रा’ (लोक नाटक) देखने गयी थी। इसी दौरान शनिवार रात यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता लघुशंका के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गयी तो चार युवकों ने उसे अगवा कर पास की एक पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची और उसने परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने लक्ष्मीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने चारों अभियुक्तों को रायगड़ा जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल में कराई गयी है। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in