पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रात के समय नहीं चलेंगी ट्रेन

जाने कहा-कहा होगा इकसा असर
पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रात के समय नहीं चलेंगी ट्रेन
Published on: 

नई दिल्ली - भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के समय ट्रेनों का संचालन रोकने का निर्णय लिया है। खासतौर पर पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में रात की सभी ट्रेनें अब नहीं चलेंगी। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर और जम्मू जैसे क्षेत्रों से रात में गुजरने वाली ट्रेनों को अब सुबह के समय के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा। इसके साथ ही छोटी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जैसलमेर में हाई रेड अलर्ट घोषित होने के कारण जिला प्रशासन की सलाह पर वहां रेल संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

दिन में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार, जो ट्रेनें पहले रात के समय बॉर्डर क्षेत्रों जैसे अमृतसर, जम्मू और फिरोजपुर पहुंचती थीं, अब उन्हें सुबह के समय वहां पहुंचाया जाएगा। इस बदलाव से 15 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने दिन में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिन की सभी ट्रेनें अपने तय समय पर पहले की तरह ही चलेंगी। यह फैसला शाम के समय ब्लैकआउट की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। फिलहाल पंजाब, जम्मू और राजस्थान के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News