खाई में गिरा पोकलेन ले जा रहा ट्राला, चालक की मौत

तीखे मोड़ पर ट्राला अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट नीचे गिरा, संकरी सड़क और नियंत्रण खोना बना कारण, मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया शव
दुर्घटना में चालक की हो गई मौत
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्राला
Published on

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सराज क्षेत्र के बगस्याड-शिकारी मार्ग पर पोकलेन मशीन लेकर जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन के उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला बगस्याड से शिकारी की ओर जा रहा था। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्राला सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

जान जोखिम में डालकर निकाला गया शव

पुलिस और बचाव दल ने खाई में उतरकर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब टीम नीचे पहुंची, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। कड़ी मेहनत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

सड़क की स्थिति और नियंत्रण खोना बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क का संकरा होना और वाहन का अनियंत्रित हो जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in