रूस के हमलों से यूक्रेन में तीन पुलों पर यातायात बाधित

अमेरिका, भारत, तुर्किये और मिस्र से रूस के साथ आंशिक युद्धविराम के लिए अलग-अलग प्रस्ताव मिले
Traffic on three bridges in Ukraine disrupted by Russian attacks
जाम में फंसे वाहन
Published on: 

कीव : रूस के हवाई हमलों के कारण शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में निप्रो नदी पर तीन पुलों को आंशिक रूप से बंद करना पड़ा जिससे यातायात बाधित हो गया।

कीव के महापौर ने कहा कि यह शहर में जनजीवन को बाधित करने की मॉस्को की रणनीति है। इस बीच, यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों को अमेरिका, भारत, तुर्किये और मिस्र से रूस के साथ आंशिक युद्धविराम के लिए अलग-अलग प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों में ऊर्जा अवसंरचना पर हमले रोकने की बात कही गई है जिनकी वजह से रूस में ईंधन की कमी और यूक्रेन में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही, इनमें काला सागर में उन जहाजों की आवाजाही पर हमले रोकने का भी उल्लेख है जो दुनिया के बाजारों तक अनाज के निर्यात से जुड़े हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in