‘President of Bharat’ के डिनर में नजर आएंगे ये कारोबारी | Sanmarg

‘President of Bharat’ के डिनर में नजर आएंगे ये कारोबारी

नई दिल्ली : कल यानी 9 सितंबर को जी20 में पधारे मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रिभोज देंगी। इस स्वागत भोज में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले नामी गिरामी उद्योगपति भी शामिल होंगे। ये रात्रिभोज खास होगा। इसमें देश दुनिया की बड़ी शख्सियतें शामिल होंगी। प्रेसिडेंट ऑफ भारत की ओर से निमंत्रण पत्र बंट चुका है और 9 सितंबर को स्वागत भोज दिया जाएगा। वेन्यू मंडपम का मल्टीफंक्शनल हॉल, लेवल 3 और समय रात 8 बजे होगा। विभिन्न राष्ट्रीयध्यक्ष तो इसमें होंगे ही इसके अलावा देश की इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले नामचीन कारोबारी शामिल होंगे।
इन कारोबारियों को दिया गया निमंत्रण
सूत्रों की मानें तो देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के साथ ही टाटा संस के एन चंद्रशेखरन, बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और भारती एयरटेल के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल समेत करीब 500 बड़े कारोबारियों को रात्रिभोज के लिए न्योता मिला है। डिनर में देश के कुछ पूर्व वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। मौजूदा कैबिनेट में विदेशी प्रतिनिधि सांसदों और मंत्रियों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
6 से 56 साल तक के कलाकार

बताया जा रहा है कि 78 कलाकर देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कलाकार 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 14 लोक उपकरणों का प्रयोग कर 3 घंटे की प्रस्तुति देंगे। देशभर से जुटे ये कलाकार 31 अगस्त से तैयारियों में जुटे हैं। इस ग्रुप में 6 साल की रक्षिता से लेकर 56 साल के सोनू धावालू तक शामिल हैं। रक्षिता वायलिन बजाएंगीं, जबकि 56 साल के सोनू धावालू महासे धंगाली प्लेयर हैं। इस पूरे ग्रुप में 11 बच्चे, 13 महिलाएं और 6 दिव्यांग, 26 पुरुष और 22 प्रोफेशनल शामिल हैं।

 

Visited 69 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर