नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की हुई थी मौत
हादसे से सबक, चौकसी बरतते पुलिस कर्मी
हादसे से सबक, चौकसी बरतते पुलिस कर्मी
Published on: 

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमने कई लोगों को बिना किसी कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े देखा है, जिससे दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने की कोशिश कर रहे यात्रियों को देरी होती है। अब किसी को भी बिना किसी वैध कारण के फुट ओवरब्रिज पर खड़े होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’ अधिकारी ने कहा कि प्रयागराज की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों पर नजर रखी जाएगी और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए टीम किसी भी प्लेटफार्म पर लोगों की संख्या पर भी नजर रखेगी। उन्होंने कहा, ‘प्लेटफॉर्म नंबर 16 से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 13 तक हमने हर ट्रेन के डिब्बों की निगरानी और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा आपात प्रतिक्रिया दल भी तैयार रहेंगे।’ एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है। रविवार को भी स्टेशन पर काफी भीड़ रही और हजारों यात्रियों को भारी भीड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News