31 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
31 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Published on: 

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से भारी बारिश तक हो सकती है हालांकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का भी अलर्ट है।

उप्र में आंधी-बारिश से 45 की मौत, राजस्थान में पारा 48 पर पहुंचा

उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम मेरठ, आगरा सहित 20 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से 45 की मौत हो गयी। फिरोजाबाद में आंधी से उड़कर आये टीनशेड से महिला की गर्दन कट गयी। राज्य के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी। मौसम विभाग ने अनुसार 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के आसपास तूफान से कई स्कूल ढह गए। सेना रेस्क्यू में मदद कर रही है।

इधर, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम करीब 8 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे तक गिर गये, जिस वजह से रास्ते जाम हो गये। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले चार दिन आंधी-बारिश की संभावना है। कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को प्रदेश के 49 शहरों में बारिश हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News