होर्मुज में बारूदी सुरंगों से टकराए तीन तेल टैंकर : ईरान

तीनों जहाजों में भीषण विस्फोट हुए और लगी आग
Three oil tankers hit sea mines in Hormuz: Iran
आग लगने के बाद टैंकर में आग बुझाता बचाव दल का जहाज
Published on: 

तेहरान : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने सोमवार देर रात दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकरा गए। उसके अनुसार, दो टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में समुद्री सुरंगों की चपेट में आए। इसके बाद तीनों जहाजों में भीषण विस्फोट हुए और आग लग गई। ईरान ने कहा कि अमेरिकी सेना की हवाई सुरक्षा भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही। उसने विस्फोटों और आग के वीडियो जारी करने की बात कही है। ईरानी नौसेना ने जहाजों को चेतावनी दी है कि वे जलमार्ग में निर्धारित रास्तों का ही इस्तेमाल करें और समुद्री चेतावनियों की अनदेखी न करें। ईरान ने 12 जुलाई को अमेरिका के दोबारा सैन्य हमले शुरू करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की थी। तेहरान ने बिना अनुमति या निर्धारित मार्ग से हटकर गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का प्रमुख समुद्री मार्ग है। अमेरिका और ईरान के बीच 18 जून को हुए समझौता ज्ञापन का क्रियान्वयन नौवहन की स्वतंत्रता को लेकर मतभेदों के कारण अटक गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News