मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

हथियार बरामद
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

इंफाल : मणिपुर के विभिन्न इलाकों से जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सदस्यों की पहचान खोमद्रम जॉय सिंह (51) और मैबाम मेम्चा देवी (49) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वे स्थानीय कारोबारियों से जबरन वसूली करने में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक खाली मैगजीन के साथ .32 बोर की पिस्तौल जब्त की गयी। पुलिस के मुताबिक, केसीपी- मायमल फौंगंग लनमि (एमएफएल) के एक सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान युमनाम जेनिका (22) के रूप में हुई। जेनिका पर इलाके में छोटे व्यवसायियों से जबरन वसूली करने का भी आरोप है। इस बीच, इंफाल ईस्ट जिले के लैरीकेंगबाम माखा लेइकाई से एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की पहचान हाओबाम सीतलजीत (55) के रूप में हुई है और उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल बरामद की गयी, जिसमें गोलियां भरी हुई थीं। बिष्णुपुर जिले में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ‘फेसबुक’ पर फुबाला में गोलीबारी की घटना के बारे में गलत सूचना पोस्ट करने के आरोप में रबीकांत कोंजेंगबाम (34) को बिष्णुपुर शहर के वार्ड संख्या 3 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को हुईं।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in