सुप्रीम कोर्ट में तीन जज नियुक्त

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट में तीन जज नियुक्त
Published on

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय में गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गयी थी। एजेंसियां

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in