तीन एशियाई हस्तियां मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चयनित

सिंगापुर के वकील एवं राजनयिक टॉमी कोह, म्यांमार के मानवाधिकार कार्यकर्ता बो क्यी और बांग्लादेश की समाजसेवी रूना खान को मिलेगा रैमन मैग्सेसे पुरस्कार
Three Asian personalities selected for the Magsaysay Award
मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चयनित हस्तियों की तस्वीर
Published on

मनीला : सिंगापुर के वकील एवं राजनयिक टॉमी कोह, म्यांमार के मानवाधिकार कार्यकर्ता बो क्यी और बांग्लादेश की समाजसेवी रूना खान को इस वर्ष के रैमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। एशिया के नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रसिद्ध यह सम्मान एशिया के लोगों की निस्वार्थ सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

टॉमी कोह को अंतरराष्ट्रीय संवाद, कानून के शासन और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 1982 में 150 से अधिक देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता की थी, जिसने संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि (UNCLOS) को अपनाया था। बो क्यी को लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सम्मानित जाएगा। वह दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं और करीब सात वर्ष जेल में रहे। उन्होंने 2000 में पूर्व राजनीतिक कैदियों के साथ मिलकर ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ की स्थापना की, जो राजनीतिक बंदियों और उनके परिवारों की मदद करता है। रूना खान को गरीबों के प्रति उनकी सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने 2002 में ‘फ्रेंडशिप बांग्लादेश’ की स्थापना की, जो गरीबों, महिलाओं और बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के क्षेत्र में काम करता है। तीनों विजेताओं को 15 नवंबर को मनीला में सम्मानित किया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in