‘ ठेका नौकरियों ’ की नीति से हजारों बेरोजगार : राहुल गांधी

कहा : निजीकरण और ठेके की नौकरियां गरीबों और बहुजनों के हक छीनने के हथियार
जन संवाद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी
जन संवाद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Published on: 

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित के समर्थन में मंगलवार को प्रचार किया और कई स्थानीय मतदाताओं से संवाद किया।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि मंदिर जाकर दर्शन किया। दर्शन के बाद पास की बस्ती में एनडीएमसी कर्मचारियों से मुलाकात की।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा की केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की निजीकरण तथा अनुबंध आधारित नौकरियों की नीति के कारण हजारों लोग बेरोजगार हैं और हजारों लोगों को उचित वेतन नहीं मिल रहा है।’ राहुल ने कहा, ‘हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। निजीकरण और ठेके की नौकरियां ग़रीबों और बहुजनों के हक छीनने के हथियार हैं। हम सबसे पहले इन्हें नियंत्रित करेंगे।’ उन्होंने पहले वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किया और फिर गोल मार्केट इलाके में लोगों से बातचीत की। नयी दिल्ली क्षेत्र से दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News