इथियोपिया में हिंसा से केन्या भाग रहे हजारों लोग

सीमा के दोनों ओर मालवाहक ट्रक फंसे
Thousands fleeing violence in Ethiopia for Kenya
शिविर में मौजूद शरणार्थी
Published on: 

मोयाले : इथियोपिया में क्षेत्रीय सीमा विवाद को लेकर जारी हिंसा के बीच हजारों लोग जान बचाकर पड़ोसी देश केन्या में शरण ले रहे हैं। शुक्रवार को इथियोपिया के सीमावर्ती शहर मोयाले में रुक-रुककर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। वहीं, सीमा के दोनों ओर मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अब तक करीब 50 हजार लोग केन्या पहुंच चुके हैं। राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों को भोजन, चिकित्सा और आश्रय उपलब्ध करा रही हैं। स्थानीय निवासी भी शरणार्थियों को अपने घरों में जगह दे रहे हैं। हिंसा की शुरुआत 18 अक्टूबर को विवादित क्षेत्र में सोमाली क्षेत्रीय प्रशासन का कार्यालय खोलने और उसका झंडा फहराने को लेकर हुई थी। इसके बाद ओरोमिया और सोमाली क्षेत्रों के बीच तनाव बढ़ गया। संघर्ष में क्षेत्रीय पुलिस और स्थानीय मिलिशिया भी शामिल हो गए। केन्या के स्थानीय नेताओं ने भोजन और पानी की कमी से जूझ रहे सीमावर्ती इलाकों पर बढ़ते शरणार्थियों के दबाव को देखते हुए मदद की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News