फ्लाईदुबई विमान हाईजैक की कोशिश के दोषियों को भारी कीमत चुकानी होगी : नेतन्याहू

सह-पायलट का कथित तौर पर इस्लामी कट्टरपंथ की ओर झुकाव हुआ था
Those responsible for the attempted hijacking of the Flydubai plane will pay a heavy price: Netanyahu
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Published on: 

तेल अवीव : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि फ्लाईदुबई के विमान को हाईजैक करने की कोशिश के पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे “बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी। हालांकि, उन्होंने इस घटना में किसी देश की संलिप्तता के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। नेतन्याहू ने कहा कि जांच में संकेत मिले हैं कि ओमान के सह-पायलट का कथित तौर पर इस्लामी कट्टरपंथ की ओर झुकाव हुआ था और वह विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ उसे दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि सह-पायलट को किसी अन्य पक्ष ने निर्देश तो नहीं दिए थे।

नेतन्याहू ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था। जिसने भी ऐसा किया है, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।” उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया।

हालांकि, नेतन्याहू लंबे समय से ईरान पर इजराइल को निशाना बनाकर हमलों और अन्य गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गुरुवार को कहा था कि उन्हें ऐसी जानकारी मिल रही है कि फ्लाईदुबई की घटना में ईरान का हाथ हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in