Christmas 2023: क्रिसमस पर ये स्पेशल केक कर देगा मेहमानों का दिल खुश, जरूर से करें ट्राई

प्लम केक
प्लम केक
Published on

कोलकाता: 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है। इसकी तैयारी के लिए शहर सज-धज कर तैयार हो चुका है। हर तरफ आपको क्रिसमस ट्री, सेंटा और रंग-रंग बिगरंगे सितारे चमकते हुए नजर आ जाएंगे। इसके अलावा मॉल्स और चर्च की सजावट तो अलग ही है। इस दिन अधिकांश लो केक खाकर त्योहार मनाते हैं लेकिन आज हम क्रिसमस पर बनने वाले कुछ ट्रेडिशनल फूड्स के बारे में आपको बताएंगे। जिन्हें क्रिसमस पर आपको जरूर चखना चाहिए।

दुनियाभर में फेमस हैं ये क्रिसमस फूड

जिंजरब्रेड

अदरक एक गर्म मसाला है जिसका उपयोग क्रिसमस के दौरान कई डिश को बनाने में किया जाता है। जैसे क्रिसमस पर जिंजरब्रेड मैन कुकीज और जिंजरब्रेड हाउस बनाया जाता है। यह आमतौर पर यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में क्रिसमस के आसपास बनाया जाता है लेकिन अब ये पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है।

प्लम केक

प्लम केक या फलों का केक, क्रिसमस के दौरान तैयार किया जाता है और ड्राई फ्रूट्स, नट्स और कई गर्म मसालों का उपयोग करके बनाया जाता है। मेवों और सूखे मेवों को कभी-कभी रम जैसी स्पिरिट में भिगोया जाता है और फिर केक बैटर में मिलाया जाता है। यह पारंपरिक रूप से ईसाई शादियों के साथ-साथ क्रिसमस के दौरान भी तैयार किया जाता है।

रम केक

रम केक क्रिसमस से जुड़ा हुआ है और काफी फेमस है। इसे बनाने के लिए रम में ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर रखा जाता है और फिर केक में इनका इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में ये काफी फेमस डिश रही है जिसके बिना आप क्रिसमस डिनर की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

 एग्नॉग

एग्नॉग को लोग अंडे और दूध को मिक्स करके बनाते हैं। इसे अंडा दूध के क्रीम, चीनी और रम का उपयोग करके तैयार किया जाता है। आमतौर पर, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ब्रांडी, रम, व्हिस्की और बोरबॉन जैसे ड्रिंक्स के साथ बनाया जाता है। तो, क्रिसमस पर आपको इन ट्रेडिशनल डिशेज का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in