मुस्लिम देशों के बीच हो नाटो जैसी रक्षा साझेदारी : ख्वाजा आसिफ

‘इस्लामिक नाटो’ जैसी व्यवस्था बनाने का दिया सुझाव
There should be a NATO-like defense partnership among Muslim countries: Khawaja Asif
ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो)
Published on

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मुस्लिम देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने की अपील करते हुए भारत और इजरायल से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ‘इस्लामिक नाटो’ जैसी व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया है। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को सऊदी अरब और तुर्किये के साथ मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के एक दिन बाद आई है। आसिफ ने आतंकवाद को सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के लिए “साझा खतरा” बताया। उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफगानिस्तान से सक्रिय भारत समर्थित तत्व पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा संघर्षों और तनाव, जिसमें भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव भी शामिल है, का समाधान आधिकारिक माध्यमों से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक या मीडिया बहस के बजाय संबंधित देशों के बीच आधिकारिक स्तर पर बातचीत होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुस्लिम देशों से आपसी मतभेदों को किनारे रखकर एक साझा रक्षा गठबंधन बनाने का आह्वान किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in