सैफ अली खान पर हमला मामले में आया बड़ा मोड़, जाने क्या है मामाला ?

हमला मामले में आरोपपत्र दायर
सैफ अली खान पर हमला मामले में आया बड़ा मोड़, जाने क्या है मामाला ?
Published on: 

मुंबई : अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में एक व्यक्ति द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुंबई की एक कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है।

सैफ को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी

एक अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र में अभियुक्त बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के खिलाफ सबूत शामिल हैं। सैफ अली खान (54) पर 16 जनवरी को बांद्रा इलाके में उनके 12वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में घुस आए एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया था। इसके बाद सैफ की एक निजी अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी की गयी और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

क्या कहना है पुलिस का ?

गत 19 जनवरी को पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से शरीफुल इस्लाम (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एक कोर्ट को बताया कि हमले के दौरान अभिनेता की रीढ़ के पास लगा चाकू का टुकड़ा और घटनास्थल पर मिला उसका एक हिस्सा अभियुक्त से बरामद हथियार से मेल खाते हैं। अभियुक्त की जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने कहा कि तीनों टुकड़े सैफ अली खान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए एक ही हथियार का हिस्सा थे। पुलिस ने यह भी कहा कि अपराध बहुत ‘गंभीर प्रकृति का’ था और अभियुक्त के खिलाफ ‘पुख्ता सबूत’ उपलब्ध हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News