Video: ‘द ग्रेट खली’ से मिली दुनिया की सबसे छोटी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा

Video: ‘द ग्रेट खली’ से मिली दुनिया की सबसे छोटी महिला, फिर हुआ कुछ ऐसा
Published on

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे के साथ 'द ग्रेट खली' ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खली एक हाथ से ही ज्योति को पूरी तरह उठा लेते हैं और फिर हवा में घुमाते हैं। बाद में वो उन्हें अपने पैर पर बिठा लेते हैं। इस दौरान ज्योति भी खूब हंसती हुई दिखती हैं। ये वीडियो जहां कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर खली की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो को खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो को अभी तक 15.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिन सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को फन के तौर पर देखा उन्होंने तमाम मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक यूजर लिखता है, 'लगता है जैसे खिलौना पकड़ा है।' दूसरा यूजर लिखता है, 'सर का टैडी बीयर।' तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'खली सर वो एक वयस्क है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वो एक वयस्क महिला है, क्या उसे इस तरह पकड़ना ठीक है?'

दुनिया की सबसे छोटी कद की महिला हैं ज्योति

बता दें, 16 दिसंबर, 1993 को जन्मीं ज्योति महाराष्ट्र के नागपुर से हैं। वो 30 साल की हो गई हैं। उनके नाम दुनिया के सबसे छोटे कद वाली महिला का खिताब है। ज्योति दुनिया घूम चुकी हैं। वो तमाम सिलेब्रिटीज से मिली हैं। उन्होंने देश-विदेश के बड़े शोज में भी हिस्सा लिया है। वहीं अपना 30वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। ज्योति के चेहरे पर हमेशा ही बड़ी सी मुस्कान रहती है। ज्योति का कहना है कि उनका अभी तक का जन्मदिन का सबसे खास तोहफा उन्हें अपने 18वें जन्मदिन पर मिला था। जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम उनसे मिलने आई थी और उनके दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला होने की पुष्टि की थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in