अमेरिकी संसद में फिर गूंजेगी भारतीय-अमेरिकियों की आवाज

पांच ने जीत दोहराई, पिया डांडिया पहली बार पहुंचीं संसद
The voice of Indian-Americans will once again resonate in the US Congress
चुनाव जीतने वाले अमेरिकी भारतीय (सांकेतिक चित्र)
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने प्रतिनिधि सभा से लेकर राज्य सरकारों तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम ने प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीत लिया, जबकि पिया डांडिया पहली बार संसद पहुंचने में सफल रहीं। वहीं, मेरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने भी अपना कार्यकाल दोहराया है।

भारतीय-अमेरिकी विजेताओं के नाम :

अमी बेरा : कैलिफोर्निया के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से 61 वर्षीय बेरा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराया। यह प्रतिनिधि सभा में उनकी लगातार आठवीं जीत है। पेशे से चिकित्सक बेरा पहली बार 2013 में सांसद बने थे। वह स्वास्थ्य सेवा और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

रो खन्ना : कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से 50 वर्षीय खन्ना ने जीत दर्ज की। सिलिकॉन वैली का यह क्षेत्र उनका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। वह अब छठा कार्यकाल संभालेंगे। उनके माता-पिता 1970 के दशक में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे।

सुहास सुब्रमण्यम : वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से 40 वर्षीय सुब्रमण्यम ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराया। उन्हें 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। वह 2024 में पहली बार सांसद चुने गए थे।

प्रमिला जयपाल : वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जयपाल ने छठा कार्यकाल हासिल किया। वह 2016 में पहली बार प्रतिनिधि सभा पहुंची थीं। आव्रजन सुधार और स्वास्थ्य सेवा उनके प्रमुख मुद्दे रहे हैं।

पिया डांडिया : फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डांडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया। उन्हें 51.9 प्रतिशत वोट मिले। पूर्व स्कूल प्राचार्य डांडिया पहली बार संसद पहुंची हैं।

कुछ उम्मीदवारों को मिली हार :

मेरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने दोबारा जीत हासिल की। वहीं, ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हरा दिया। नॉर्थ कैरोलिना के चौथे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन महेश गनोर्कर भी डेमोक्रेट वैलेरी फौशी से चुनाव हार गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News