पीएम संग्रहालय में आईएनएस विक्रांत की ताकत, स्वदेशी विमानवाहक पोत के स्केल मॉडल की प्रदर्शनी शुरू

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के स्केल मॉडल की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
पीएम संग्रहालय में आईएनएस विक्रांत की ताकत, स्वदेशी विमानवाहक पोत के स्केल मॉडल की प्रदर्शनी शुरू
Published on

अंजलि भाटिया

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के स्केल मॉडल की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति, रक्षा आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीक को दर्शाती है। प्रदर्शनी का उद्घाटन नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने पीएमएमएल के निदेशक अश्विनी लोहानी की मौजूदगी में किया।

प्रदर्शनी में आईएनएस विक्रांत के रणनीतिक महत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा में उसकी भूमिका को सरल और प्रभावी तरीके से पेश किया गया है। आईएनएस विक्रांत भारत में बना पहला विमानवाहक पोत है, जिसे आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत तैयार किया गया है। इसके निर्माण में करीब 76 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जो भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूती देता है।

प्रधानमंत्री संग्रहालय परिसर में लगाए गए इस स्केल मॉडल के जरिए दर्शकों को भारत की समुद्री सुरक्षा, हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक भूमिका और नौसेना की ताकत की जानकारी मिलती है। यह स्केल मॉडल पहले एडमिरल आर. हरि कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया था।

उद्घाटन के दौरान एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि आईएनएस विक्रांत के निर्माण के साथ भारत उन नौ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता रखते हैं। यह ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। पीएमएमएल के निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां लोगों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। प्रदर्शनी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित की गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in