श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को बचाया

नौका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करके श्रीलंका के जलक्षेत्र में कर गई थी प्रवेश
The Sri Lankan Navy rescued 11 Indian fishermen.
भारतीय मछुआरों का बचाकर लाती श्रीलंका की नौसेना
Published on

कोलंबो : श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। यह दुर्घटना श्रीलंका के उत्तरी तट के पास पाक जलडमरूमध्य में स्थित डेल्फ़्ट द्वीप (जिसे नेदुंथिवु भी कहा जाता है) की तटीय मूंगा चट्टान (कोस्टल रीफ) के पास हुई। श्रीलंका नौसेना के अनुसार, यह नौका बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करके श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर गई थी और कथित तौर पर चट्टान से टकराकर वहां फंस गई। श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता कमांडर चमिंदा वालाकुलुगे ने दावा किया कि भारतीय नौका द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगी थी और दुर्घटना का शिकार हो गई। नौसेना ने पुष्टि की कि बचाव अभियान के बाद सभी 11 मछुआरों को डेल्फ़्ट द्वीप के तट पर लाया गया। बचाए गए मछुआरों से संबंधित आगे की कार्रवाई मत्स्य और जलीय संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in