आरएसएस की सात दिवसीय बैठक वृन्दावन में

संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में वृंदावन के केशव धाम में आगामी शनिवार तक आयोजित संघ की 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ हुई।
आरएसएस की सात दिवसीय बैठक वृन्दावन में
Published on: 

नयी दिल्ली : संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में वृंदावन के केशव धाम में आगामी शनिवार तक आयोजित संघ की 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में संघ के सह-सरकार्यवाह सहित देश भर के 36 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी/प्रचारक शामिल हो रहे हैं। सात दिवसीय बैठक में संघ के विभिन्न प्रकल्पों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी साथ ही सामाजिक समरसता के चल रहे कार्यक्रमों की गति,स्थिति का भी आकलन किया जाना है।

"पूर्व में आसाम बंगाल से दक्षिण में केरल के विधानसभा चुनावों का वर्ष 2026" की दृष्टि से "बंटोगे तो कटोगे" के ध्येय कथन को विस्तार देने के लिये सभी हिंदू परिवारों और बस्तियों में निरंतर संवाद के संचालन के साथ आगामी वर्ष के लिए संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण एजेंडों पर गहन मंथन होगा।

बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली में प्रांत स्तर पर परिवर्तन करके संघ दायित्व को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की जानी है। बैठक में बीजेपी प्रतिनिधि महासचिव बीएल संतोष भी आए हैं बीजेपी नेतृत्व द्वारा बिहार पृष्ठभूमि वाले युवा नितिन नवीन सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित करने और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में निर्णय को अधिमान्यता प्रदान दिलाने से पहले संघ की वृंदावन बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News