

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।"