Tiger Shroff की हत्या की झूठी साजिश की सूचना देने वाला गिरफ्तार

अधिकारी ने दी जानकारी
Tiger Shroff की हत्या की झूठी साजिश की सूचना देने वाला गिरफ्तार
Published on: 

मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की कथित साजिश के संबंध में झूठी सूचना देने के आरोप में पंजाब के 35 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। खार थाने के अधिकारी के मुताबिक, अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की हत्या करने के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी और हथियार दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अभियुक्त ने मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर कहा कि एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ लोग टाइगर श्रॉफ की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि, अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि सुजिंदर सिंह ने नियंत्रण कक्ष को गलत सूचना दी थी। मुंबई पुलिस ने उपनगरीय खार में सुजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और पंजाब पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सुजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया। अभियुक्त को मुंबई लाया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News