मोरक्को के संसदीय चुनाव में पीएएम ने सर्वाधिक सीट जीतीं

पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाने के कारण उसे अन्य दलों के साथ गठबंधन करना होगा
The PAM won the most seats in Morocco's parliamentary elections
मतदान केंद्र में वोट डालती महिला
Published on: 

कासाब्लांका : मोरक्को के संसदीय चुनाव में ‘ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी’ प्रतिनिधि सभा की 395 में से 97 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। निवर्तमान सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल ‘नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स’ (आरएनआई) को भारी नुकसान हुआ और उसने 66 सीट जीतीं। वहीं, इस्लामी दल ‘जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी’ (पीजेडी) ने इस बार 54 सीट जीतीं। उसे 2021 में केवल 13 सीट मिली थीं। पीएएम पहले ही कह चुकी है कि वह आरएनआई के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बहुमत जुटाने के लिए पीएएम द्वारा 65 सीट के साथ तीसरे स्थान पर रही इस्तिकलाल पार्टी और अन्य दलों के साथ गठजोड़ किए जाने की संभावना है। फ्रांसीसी संक्षिप्त नाम ‘पीएएम’ से पहचानी जाने वाली इस पार्टी की स्थापना शाह मोहम्मद षष्ठम के करीबी एक शाही सलाहकार ने की थी। पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी और सरकार बनाने के लिए उसे अन्य दलों के साथ गठबंधन करना होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in