सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों की रखी आधारशिला

सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों की रखी आधारशिला
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के सांसद बिष्णु पद रे ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में 9 एवं 10 मई 2026 को एपीडब्ल्यूडी के विंबरलीगंज डिवीजन अंतर्गत विभिन्न सड़क सुधार एवं नवीनीकरण कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों में होप टाउन, शोर प्वाइंट, बंबूफ्लैट, तापू बस्ती, कन्यापुरम, विंबरलीगंज, शोल बे, राइट म्यो एवं मानरघाट सहित 19 स्थानों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त 11 मई 2026 को सांसद ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत हड्डो, डेलनिपुर, प्रेम नगर, डेयरी फार्म, स्कूल लाइन, डॉलीगंज एवं ओल्ड पहाड़गांव सहित 9 स्थानों पर संपर्क सड़कों के विशेष मरम्मत, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों की भी आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के लिए केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत संबंधित मंत्रालय से धनराशि सांसद द्वारा अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के सहयोग से प्राप्त की गई है। स्थानीय ग्रामीणों, यात्रियों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने सांसद और प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन बहुप्रतीक्षित सड़क कार्यों से यातायात व्यवस्था और संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in