दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री कम है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही
Published on

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभिन्न मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 7.1 डिग्री सेल्सियस, रिज केंद्र पर 7.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में रात का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in