लाहौर स्थित ‘गुरुद्वारा जन्मस्थान गुरु रामदास जी' का विस्तार होगा

‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ के सचिव नासिर मुश्ताक ने कहा कि बोर्ड सिख संगत की सुविधा के लिए गुरुद्वारे का विस्तार करेगा
The Lahore-based ‘Gurdwara Janam Asthan Guru Ram Das Ji’ will be expanded
लाहौर स्थित ‘गुरुद्वारा जन्मस्थान गुरु रामदास जी'
Published on: 

लाहौर : पाकिस्तान सरकार ने सिख संगत को अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा अधिक जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाहौर स्थित ‘गुरुद्वारा जन्मस्थान गुरु रामदास जी’ के विस्तार की शुक्रवार को घोषणा की। यह घोषणा गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाहौर के चूना मंडी में आयोजित एक समारोह में की गई। दस सिख गुरुओं में चौथे गुरु, गुरु रामदास जी का जन्म 1534 में लाहौर में हुआ था। समारोह को संबोधित करते हुए ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ के सचिव नासिर मुश्ताक ने कहा कि बोर्ड सिख संगत की सुविधा के लिए गुरुद्वारे का विस्तार करेगा, ताकि वहां अरदास और अन्य धार्मिक रस्मों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकें। गुरुद्वारे से सटी लगभग 13 मरला (272 वर्ग मीटर) व्यावसायिक भूमि को उसके परिसर में शामिल किया जाएगा। समारोह में पाकिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा से आई सिख संगत ने भाग लिया। इस अवसर पर पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की महासचिव सतवंत कौर भी मौजूद थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in