बंगाल के राज्यपाल ने शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की

इस बैठक में नव नियुक्त मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अजय मुकुंद रानाडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद मौजूद थे।
बंगाल के राज्यपाल ने शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की
Published on

आरएन रवि ने बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित लोक भवन में राज्य के शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में शिष्टाचार भेंट की।

इस बैठक में नव नियुक्त मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अजय मुकुंद रानाडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद मौजूद थे।

बंगाल के राज्यपाल ने शीर्ष नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की
हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीट पर लड़ेगी चुनाव

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक लगभग 30 मिनट तक चली और इसे केवल एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया। हालांकि, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में चुनावी प्रक्रिया तेज हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में हाल ही में चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ है, जिसके तहत 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को निर्धारित है।

चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कई तबादले भी हुए हैं, जिससे इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in