अमेरिका में दोषी के मौत की सजा का होगा लाइव प्रसारण

फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी के दोषी निदाल मलिक हसन को 3 दिसंबर को मिलेगी सजा
The execution of the convict will be broadcast live
दोषी निदाल मलिक हसन
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका की सरकार ने फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी के दोषी निदाल मलिक हसन को फायरिंग स्क्वॉड (गोली मारकर) से दी जाने वाली मौत की सजा का लाइव प्रसारण करने की घोषणा की है। पेंटागन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अमेरिकी सेना ने हसन की फांसी के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग मौत की सजा देख सकें और यह सार्वजनिक हो। यह 1961 के बाद अमेरिकी सेना द्वारा दी जाने वाली पहली मौत की सजा होगी। सेना में मेजर और मनोचिकित्सक रहे हसन ने 5 नवंबर, 2009 को टेक्सास स्थित फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी की थी। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हुए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in