

नयी दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 25 जनवरी को अपना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी-2026) मनाने जा रहा है। इस वर्षइस आयोजन का विषय "मेरा भारत, मेरा वोट" है और इसका नारा है, "भारतीय लोकतंत्र केकेंद्र में नागरिक"।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह की अध्यक्षता करेंगी और मुख्य अतिथिहोंगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवालविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ.सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
परंपरा के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति इसकार्यक्रम को संबोधित करते हैं और नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचानपत्र (ईपीआईसी) प्रदान करते हैं। माननीय राष्ट्रपति प्रभावी तकनीकी उपयोग, चुनाव प्रबंधन औरव्यवस्था, अभिनव मतदाता जागरूकता, आदर्श आचार संहिता काकार्यान्वयन और प्रवर्तन,प्रशिक्षण औरक्षमता निर्माण सहित विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रक्रियाओं केपुरस्कार प्रदान करते हैं,साथ ही अन्यविशेष पुरस्कार और मीडिया के लिए पुरस्कार भी देते हैं।एनवीडी-2026 के अवसर पर दो प्रकाशनोंका विमोचन भी होगा – '2025:पहल और नवाचारोंका वर्ष' और 'चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व', जो बिहार में आम चुनावोंके सफल संचालन पर आधारित एक प्रकाशन है।
इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिकविकास में चुनाव आयोग के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाने वाला एक वीडियो भी प्रदर्शितकिया जाएगा।इस प्रदर्शनी में चुनाव के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाली एकविशेष प्रदर्शनी भी होगी,जिसमें मतदातासूची तैयार करना और चुनाव संचालन शामिल है। प्रदर्शनी में मतदाताओं के लाभ के लिएचुनाव आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के सफल संचालन पर भी प्रकाश डालाजाएगा।नव पंजीकृत मतदाता दिवस (एनवीडी) समारोह पूरे देश में राज्य और जिला स्तर परक्रमशः मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) केकार्यालयों के माध्यम से एक साथ आयोजित किए जाते हैं। बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ)भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और नवपंजीकृत मतदाताओंका अभिनंदन करते हैं तथा नए मतदाताओं को ईपीसी (पहचान पत्र) सौंपते हैं।