धरती ने आपको मिस किया- Sunita के वापसी पर PM Modi का संदेश

पीएम मोदी ने किया स्वागत
धरती ने आपको मिस किया- Sunita के वापसी पर PM Modi का संदेश
Published on

नई ‌दिल्ली - अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, साथ ही अन्य दो अंतरिक्ष यात्री, आज (19 मार्च) धरती पर लौट आए। वे 9 महीने और 14 दिन तक अंतरिक्ष में थे। सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक सुंदर संदेश पोस्ट किया।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ?

उन्होंने लिखा,"आपका स्वागत है, Crew9 ! धरती ने आपको याद किया। स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स के अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और Crew 9 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। यह घटना हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा,"अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब परफेक्शन और जुनून मिलकर काम करती है और तकनीक और दृढ़ता का संगम होता है तो क्या होता है।"

किया गया वादा पूरा हुआ - ट्रंप

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा कि जो वादा किया गया था, वह पूरा हुआ। आज वे सुरक्षित रूप से 'गल्प ऑफ अमेरिका' में लौट आए, इसके लिए उन्होंने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in