उपमुख्यमंत्री ने ब्रिक्स में संयुक्त घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री को सराहा

कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने प्रधानमंत्री की कूटनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को व्यापक रूप से मान्यता दी
The Deputy Chief Minister praised the Prime Minister regarding the joint declaration at BRICS
अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन (फाइल फोटो)
Published on

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने रविवार को नयी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच सफलतापूर्वक बनी सहमति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की। मेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बीच विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को एकजुट करने में प्रधानमंत्री की कूटनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता को व्यापक रूप से मान्यता दी है। उन्होंने कहा, ब्रिक्स देशों के बीच सहमति बनाने में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के शानदार नेतृत्व को दुनिया के प्रमुख समाचार पत्रों द्वारा मान्यता दिए जाने से हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों के दौर में उनकी नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ और विभिन्न देशों को साथ लाने की योग्यता ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते नेतृत्व को प्रदर्शित किया है। मेन ने कहा कि यह व्यापक मान्यता मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के प्रति दुनिया के भरोसे और सम्मान को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व लगातार भारत की आवाज को मजबूत कर रहा है और अधिक सहयोगी, संतुलित तथा समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान दे रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in